राजस्थान में ज्यादातर जगहों पर न्यूनतम तापमान में कल के मुकाबले एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने से प्रदेशवासियों को सर्दी से काफी राहत मिली है।
मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार माउंट आबू में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस, चूरू में 6.8, पिलानी में 7.8, श्रीगंगानगर में 8.4, ऐरनपुरा रोड में 8.8, सीकर में 9.5, भीलवाड़ में 9.9, बीकानेर में 11.6, वनस्थलीसवाईमाधोपुर में 12, जयपुर में 12.3, डबोक में 12.4, बूंदीअलवर में 13, अजमेर में 13.3, जैसलमेर में 13.4, जोधपुर में 13.6, कोटा में 13.8 और चिथौड़गढ़ में 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से लेकर 29 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना जताई है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



