बीकानेर : भारी उद्योग व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने शनिवार को कहा कि भारत वर्ष 2025 तक टीबी रोग से पूरी तरह मुक्त हो जायेगा और पूरे देश में विशेषज्ञ इस दिशा में विशेष रुप से काम करने में जुट गए हैं। संसदीय कार्य राज्यमंत्री मेघवाल शनिवार को सरदार पटेल मेडिकल कालेज में संवाददाताओं से बात कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया को 2030 तक टीबी मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को विश्व स्वास्थ्य संगठन की समयसीमा से पांच साल पहले, 2025 तक ही टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है और इसके लिए देशभर में बड़े पैमाने पर योजना बनाई गई है।
उन्होंने कहा कि बीकानेर के मेडिकल कालेज के टीबी व श्वसन रोग विभाग के साथ जिला क्षय अधिकारी के साथ मिलकर टीबी को खत्म करने की एक कार्य योजना बनाई गई है। क्षेत्रीय सांसद ने बताया कि संभाग में टीबी रोगियों की संख्या,रोग की गंभीरता, उपचार के लिए चल रही सरकारी की योजनाओं तथा मेडिकल कालेज स्तर पर चल रही रही जांच इत्यादि की जानकारी ली गई।


Download Android App
Download iOS App



