राजस्थान के बारां जिले में भारतीय किसान संघ ने किसानों को पर्याप्त बिजली देने एवं समर्थन मूल्य पर खरीद केंद्रों की व्यवस्थाएं सुधारने की मांग को लेकर आज प्रदर्शन किया। किसानों ने अपनी मांगों के समर्थन में जिला कलेक्ट्रेट पर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
किसान संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नाम ज्ञापन दिया। प्रदर्शनकारी किसानों ने कहा कि दस दिन में खरीद केन्द्रों पर व्यवस्थाएं नहीं सुधरने तथा किसानों को आठ घंटे बिजली नहीं देने पर आंदोलन को तेज किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि आंदोलन को तेज करने पर तहसील मुख्यालय पर बिजली अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। इससे पूर्व किसान संघ के तहसीलों में पदाधिकारी धानमंडी स्थित शिव गणेश मंदिर पर एकत्रित होकर सभा की तथा राज्य सरकार को अपनी मांगों को लेकर आड़ हाथों लिया। सभा में किसान संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रहे एवं संघ के वरिष्ठ प्रचारक संकटा प्रसाद सिंह का लखनऊ में निधन हो जाने पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्वांजलि अर्पित की गई।


Download Android App
Download iOS App



