जयपुर : आज वसुन्धरा राजे से यहां साल 2016 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुलाकात की। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी।
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सभी प्रशिक्षु अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आशा जताया कि वह पूरी लगन, निष्ठा और पारदर्शिता से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
वसुन्धरा राजे ने कहा कि बदलती चुनौतियों के अनुरूप वह अपने को देश सेवा के सर्वाेच्च लक्ष्य की प्राप्ति के लिए तैयार करें और पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए समर्पित होकर कार्य करें।
मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले इन अधिकारियों में कर्नाटक, त्रिपुरा, बिहार, मणिपुर, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर, उथराखण्ड, मध्यप्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश तथा केरल कैडर के 17 प्रशिक्षु IPS अधिकारी शामिल हैं।
जयपुर पुलिस आयुक्त संजय अग्रवाल तथा पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) गौरव श्रीवास्तव भी इस मौके पर मौजूद थे।


Download Android App
Download iOS App



