जयपुर : राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों ने सरकारी भूमि को खुर्दबुर्द करने के आरोप में फरार चल रहे जैसलमेर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष गोपी किशन मेहरा को आज गिरफ्तार किया।
एसीबी के उप अधीक्षक अनिल पुरोहित ने बताया कि पूर्व अध्यक्ष गोपी किशन मेहरा पर 2011 में शहर की अचलवंशी कॉलानी में प्लाट को खांचा भूमि बताकर खुर्दबुर्द कर नगर पालिका को लाखों रूपये का नुकसान पहुंचाने और पद का दुरूपयोग करने का आरोप है तथा वह लम्बे समय से फरार चल रहे थे। उन्होंने बताया कि आरोपी को कल जोधपुर की एसीबी कोर्ट में पेश किया जायेगा।


Download Android App
Download iOS App



