वायुसेना के जवानों ने पैराशूट से छलांग लगाकर दिखाए करतब

Summary :

NULL

राजस्थान के अजमेर में राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल के दो दिवसीय 87वें वार्षिकोत्सव एवं पारितोषिक वितरण समारोह आज स्कूल परिसर में संपन्न हो गया।

वायुसेना की स्काई डाइविंग टीम ‘आकाशगंगा ‘ के होनहार जवानों ने आठ हजार फीट ऊंचाई से जब छलांग लगाई और हवा में पैराशूट के जरिए राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का प्रदर्शन किया तो उनके अद्मय साहस, जज्बे व बहादुरी का उपस्थित लोगों ने जमकर ताली बजाकर अभिवादन किया और मैदान में माहौल स्वाभिमान से भर उठा।

स्काई डाइविंग टीम ने कल भी इसी तरह का प्रदर्शन किया था और वे आगरा से उड़कर अजमेर पहुंचे थे। प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले स्कूल के ही पूर्व कैडेट विंग कमांडर गजानंद यादव ने प्रदर्शन के बाद कहा कि यह प्रदर्शन मेरे ही स्कूल के मैदान पर मुझे रोमांचित कर रहा है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भी स्कूल के पूर्व छात्र एवं लेफ्टिनेंट जनरल बीएस जसवाल ने भी प्रदर्शन की तारीफ की।इस मौके पर श्रेष्ठ विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।समापन की कड़ में आज रात सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा। कार्यक्रम का आयोजन स्कूल की प्रशासनिक अधिकारी मेजर यशस्वी शेखावत की देखरेख में किया गया।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ

Desk Team