राजस्थान के बीकानेर जिले के श्रीडुगरगढ़ के सेरूणा थाना क्षेत्र में कल देर रात एक जीप और कार के बीच हुयी टक्कर में नौ लोग घायल हो गये। हादसे में घायल हुये छह लोगों को बीकानेर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां चिकित्सकों के अनुसार एक की हालत गंभीर बनी हुयी है वहीं तीन को श्रीडुंगरगढ के प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी।
पुलिस के अनुसार कल देर रात श्रीडुंगरगढ के सेरूणा थाना क्षेत्र में एक बोलेरो और जीप में आमने-सामने की टक्कर में जीप में सवार नौ लोग घायल हो गये। हादसा इतना जबरदस्त था कि जीप के परखच्चे उड़ गये।
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।


Download Android App
Download iOS App



