मंगलवार को दिल्ली सहित कई राज्यों में बारिश हुई वही, आपको बता दे कि राजस्थान पर बने पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई।
राजधानी जयपुर में सुबह तेज मेघगर्जन के साथ हुई बारिश के कारण स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों और उनके परिजनों को परेशानियों का सामना करना पडा।
मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार जयपुर में दो मिलीमीटर, श्रीगंगानगर, अजमेर, पिलानी, चूरू, अनूपगढ, दोसा, अलवर में बूंदाबांदी दर्ज की गई।
उन्होंने बताया कि आज सुबह 8.30 बजे अलवर में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री, माउंट आबू में 6.4, श्रीगंगानगर में 8.2, जैसलमेर में 9.8, डबोक में 10.2, जोधपुर में 12.1, वनस्थली में 12.2, चित्तौडगढ में 12.4, जयपुर में 12.6 और अन्य प्रमुख स्थानों में 13.1 डिग्री से लेकर 16.8 डिग्री तापमान तक दर्ज किया गया। प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में कल अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तामपान में गिरावट होने और श्रीगंगानगर में कोहरा छाये रहने की संभावना जताई है।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अख़बार।


Download Android App
Download iOS App



