राजस्थान के राज्यपाल कल्याणसिंह एवं विधानसभा अध्यक्ष ड़ सी पी जोशी ने नव संवत्सर एवं चेटीचण्ड़ के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल श्री सिंह ने अपने संदेश में कहा है कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से नव संवत्सर का प्रारंभ ऋतु संधि के साथ- साथ हमारे जीवन में नई आशा और स्फूर्ति का संचार करता है। उन्होंने विक्रम संवत् 2076 में प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की है। विधानसभा अध्यक्ष ड़ जोशी ने कहा कि हमारा भारतीय कलैण्डर वैज्ञानिक दृष्टि से अति उत्तम है।
नव संवत्सर पर दो ऋतुओं का मिलन होता है। नई ऋतु का आगमन हमारे जीवन में नई आशा और ऊर्जा का संचार करता है। उन्होंने कहा कि वरूण अवतार भगवान श्री झूलेलाल ने समाज में समरसता कायम करने के लिए जो मार्ग दिखाया वह हमारे लिए आज भी अनुकरणीय है। उन्होंने समाज में व्याप्त अन्याय, दुराचार और हिंसा पर त्याग, समर्पण, प्रेम, सद़्भाव और अहिंसा के माध्यम से विजय प्राप्त करने की राह दिखाई।


Download Android App
Download iOS App



