भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राजस्थान में नए अध्यक्ष के नाम पर मुहर लगा दी है । मदन राठौड़ को राजस्थान का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले आज भाजपा ने 6 राज्यों में प्रभारी और 2 राज्यों में सह प्रभारी की नियुक्ति की है।
बीजेपी ने जारी किया लेटर
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के तरफ से जारी लेटर में लिखा है कि ‘भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री जगत प्रकाश नड्डा जी ने श्री मदन राठौड़, सांसद राज्य सभा को भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।’
राजस्थान में सीपी जोशी की जगह मदन राठौड़ को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। मदन राठौड़ अभी राज्यसभा सांसद भी हैं। मदन राठौड़ ओबीसी वर्ग से आते हैं। आपको बता दें कि मदन राठौड़ राज्यसभा सांसद हैं। वह सुमेरपुर से विधायक भी रह चुके हैं। मदन राठौड़ 2014 से 18 तक राजस्थान विधानसभा में बीजेपी के उप मुख्य सचेतक थे। मदन राठौड़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी माने जाते हैं।
वहीं, बीजेपी ने छह राज्यों में प्रभारी भी नियुक्त किए हैं। बीजेपी ने हरीश द्विवेदी को असम का प्रभारी नियुक्त किया गया है। सांसद अतुल गर्ग को चंडीगढ़, अरविंद मेनन को लक्षद्वीप और तमिलनाडु, राधामोहन दास अग्रवाल को राजस्थान और डॉ. राजदीप रॉय को त्रिपुरा को प्रभारी नियुक्त किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



