राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में राजियासर थाना क्षेत्र में महाजन फील्ड रेंज के पास एक खेत में बने मकान में विस्फोट होने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस उपाधीक्षक विद्याप्रकाश ने बताया कि महाजन फील्ड रेंज के नजदीक गांव में सोलर प्लांट लगाने का चल रहे काम कर रही सुखबीर एग्रो एनर्जी कंपनी के कर्मचारी और मजदूर गांव के बाहर एक खेत में बने तीन-चार कमरों में रह रहे थे कि सुबह छह कर्मचारी और मजदूर काम पर चले गए। सतपाल और मनप्रीत अपने कमरे में थे।
करीब दस बजे मनप्रीत बगल वाले कमरे में चाय बनोने के लिए चूल्हे में आग लगाई विस्फोट हो गया। हादसे में मनप्रीत सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई। धमाके की आवाज सुनकर आस पास खेतों में काम कर रहे किसान तथा गांव के लोग आ गए।
राजियासर पुलिस भी मौके पर आ गई। उन्होंने बताया कि सेना के अधिकारियों ने भी घटनास्थल पर आकर जांच पड़ताल की। शुरुआती जांच में पता चला है कि पहले इन कमरों में फील्ड रेंज में स्क्रैप इकट्ठा करने वाले एक ठेकेदार के मजदूर और कर्मचारी रहते थे। इसी दौरान कोई विस्फोटक वस्तु इस कमरे में पड़ पड़ रह गई होगी। संभवत यह वस्तु चूल्हे की राख में पड़ थी। इसी चूल्हे में चाय बनाने के लिए आग लगाने पर वह फट गई। उन्होंने कहा कि अभी जांच की जारी है।


Download Android App
Download iOS App



