कांग्रेस के महासचिव अजय माकन की ओर से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच सुलह कराने की कोशिश रंग लाई है और दोनों अब साथ आ गए हैं। शनिवार को गहलोत और पायलट ने एक साथ किसानों की रैली को संबोधित करते हुए चार विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनावों के लिए अभियान शुरू किया।
उपचुनावों का कार्यक्रम अभी घोषित नहीं हुआ है। इससे पहले, दोनों नेताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की राजस्थान की दो दिवसीय यात्रा के दौरान मंच साझा किया था। कांग्रेस के एक अंदरूनी सूत्र ने बताया कि माकन को गहलोत और पायलट के बीच चल रही ‘रस्साकशी’ को खत्म करने का श्रेय दिया जाना चाहिए।
उन्होंने (माकन) व्यक्तिगत रूप से गहलोत और पायलट को एक साथ लाने के लिए आवश्यक सभी चीजों का ध्यान रखा। एक अन्य कांग्रेस नेता ने कहा, माकन ने राजस्थान में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और गहलोत के साथ पार्टी में चल रही खींचतान पर चर्चा की। उन्होंने तनातनी को समाप्त करने के लिए आवश्यक सभी कदमों पर चर्चा की।


Download Android App
Download iOS App



