Rajasthan Temperature: राजस्थान के अनेक हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी हुई है और अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। जयपुर के मौसम केंद्र ने यह जानकारी दी।
Highlights:
- राजस्थान में अधिकतम तापमान औसत से ऊपर
- राज्य के दक्षिण पश्चिमी भागों में अधिकतम तापमान
- ‘आगामी 2-3 दिनों में तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है’
राज्य के दक्षिण पश्चिमी भागों में अधिकतम तापमान
इसके अनुसार वर्तमान में राज्य के दक्षिण पश्चिमी भागों में अधिकतम तापमान औसत से 2-3 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया जा रहा है। विभाग के अनुसार बीते चौबीस घंटे में सर्वाधिक तापमान बाड़मेर में 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
‘आगामी 2-3 दिनों में तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है’
विभाग के अनुसार वहीं एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 24 मार्च को पश्चिमी व उत्तरी राजस्थान के बीकानेर व जयपुर संभाग में कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश/ बूंदाबांदी होने की संभावना है। विभाग के अनुसार इसी तरह एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 26-27 मार्च को उत्तर-पश्चिमी व उत्तरी भागों में प्रभावी होने की संभावना है।


Download Android App
Download iOS App



