मायावती ने CM गहलोत पर साधा निशाना, कहा- राजस्थान में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश करें राज्यपाल

Summary :

मायावती ने शनिवार को ट्वीट किया “राज्यपाल कलराज मिश्र को राज्य में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश करनी चाहिए।”

राजस्थान में कांग्रेस सरकार से खफा बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने वहां के मौजूदा राजनीतिक अस्थिरता के माहौल का हवाला देते हुये राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश की है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल कलराज मिश्र को राज्य में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश करनी चाहिए।

मायावती ने शनिवार को ट्वीट किया “जैसा कि विदित है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत ने पहले दल-बदल कानून का खुला उल्लंघन व बीएसपी के साथ लगातार दूसरी बार दगाबाजी करके पार्टी के विधायकों को कांग्रेस में शामिल कराया और अब जग-जाहिर तौर पर फोन टेप कराके इन्होंने एक और गैर-कानूनी व असंवैधानिक काम किया है।”

उन्होंने कहा, ‘‘ इस प्रकार, राजस्थान में लगातार जारी राजनीतिक गतिरोध, आपसी उठापठक व सरकारी अस्थिरता के हालात का वहां के राज्यपाल को प्रभावी संज्ञान लेकर वहां राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश करनी चाहिए, ताकि राज्य में लोकतंत्र की और ज्यादा दुर्दशा न हो।’’ 

जम्मू-कश्मीर दौरे में राजनाथ सिंह ने अमरनाथ गुफा मंदिर के किए दर्शन, सुरक्षा हालात का भी लिया जायजा

Desk Team