बाड़मेर : जिले के रामसर थाना क्षेत्र के सेतराऊ गांव में गुरूवार को एक युवक—युवती के शव पेड़ से लटके मिले। रामसर थानाधिकारी विक्रम सांधु ने बताया कि जोगाराम भील 20 और 14 वर्षीय एक नाबालिग युवती के शव बुधवार देर रात पेड़ से लटके मिले। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।
पुलिस के अनुसार घटना से पहले युवक और युवती घर से चले गए थे। बुधवार देर रात तक युवती के घर नहीं पंहुचने पर परिवारजनों के खोजबीन करने पर दोनों के शव पेड़ से लटके मिले। उसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। थानाधिकारी ने बताया कि सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस दल ने शवों को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। उन्होंने बताया कि मृतक जोगाराम दूर के रिश्ते में लड़की का भाई लगता था।


Download Android App
Download iOS App



