राजस्थान में बदलेगा मौसम, बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना

Summary :

मौसम विभाग का अनुमान: राजस्थान में 15 जिलों में ओलावृष्टि और बारिश

राजस्थान में सर्द हवा और शीतलहर ने प्रदेश के सभी जिलों को अपनी चपेट में ले लिया है।  राजस्थान के कई जिलों में कोहरे और कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि राजस्थान के बिकानेर, भरतपुर, कोटा, अजमेर जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। साथ ही राजस्थान में मौसम में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।

बारिश औऱ ओलावृष्टि की संभावना

राजस्थान में मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के 15 जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है साथ ही मकर संक्रांति के बाद राजस्थान का मौसम ठंडा हो सकता है। 15 जिलों में अलवर, भरतपुर, सीकर, टोंक, कोटा, धौलपुर सहित अन्य जिलों में बारिश और ओले गिर सकते है।

राजस्थान में कोहरे का अलर्ट

राजस्थान मे मौसम बदलने पर ठंड औऱ कोहरा छाया रहेगा। लगभग 30 जिलों मे घना कोहरा छाने की संभावना है। वहीं बारिश के साथ ओलावृष्टि के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।