राजस्थान में ठंड का कहर जारी है आपको बता दे कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में कल के मुकाबले न्यूनतम तापमान में एक से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान जयपुर में 2.4 मिलीमीटर बारिश, पिलानी में 2.1 मिलीमीटर और श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, अलवर, झुंझुंनू में हल्की बारिश दर्ज की गई है वहीं अनूपगढ़ में ओले पड़े हैं। आज सुबह वनस्थली, चित्तौड़गढ़, श्रीगंगानगर में घना कोहरा छाया रहा और दृश्यता 100 मीटर से कम दर्ज की गई।
उन्होंने बताया कि माउंट आबू में न्यूनतम तापमान में कल के मुकाबले पांच डिग्री सेल्सियस नीचे 1.4 डिगी सेल्सियस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में कल अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस से लेकर 27.5 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया।
विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान उत्तरी राजस्थान में घना कोहरा छाये रहने और प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना जताई है।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अख़बार।


Download Android App
Download iOS App



