अलवर : राजस्थान में अलवर जिले के सदर थाना क्षेत्र के तहत एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर देने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार क्षेत्र के जाडोली गांव में नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद शव कुंए में डाल देने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौप दिया।
पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। मामले में नाबालिग के पिता ने आरोप लगाया कि गांव के धर्मेंद, और कालाराम ने उसकी पुत्री को कल देर रात करीब दो बजे कमरे का दरवाजा तोड़ कर घर से अपहरण कर लिया। इसके बाद जब उन्हें पता चला तो उनका पीछा भी किया तब तक आरोपी उसके साथ दुष्कर्म करके तड़के करीब चार बजे उसे कुंए में पटक कर भागते दिखाई दिए। पुलिस ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



