राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा है कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद ग्रामीण जनता को अधिकाधिक राहत एवं रोजगार के अवसर मुहैया कराने के लिये मनरेगा योजना विस्तार किया गया है। श्री पायलट ने आज यहां बताया कि राजस्थान अब मानवदिवस सृजन की दृष्टि से देश में पश्चिम बंगाल के पश्चात् दूसरे स्थान पर आ गया है।
वर्ष 2018-19 में सृजित मानवदिवस गत् सात वर्षों में अधिकतम रहे हैं। इसी प्रकार वर्ष 2019-2020 के प्रथम चार महीने में ही राज्य में मनरेगा के तहत 19 करोड़ मानवदिवस सृजित किये जा चुके हैं जो इस वित्तीय वर्ष के लिए स्वीकृत तथा आवंटित श्रम मद का 80 प्रतिशत है।
उन्होंने बताया कि राज्य में ग्राम पंचायतों में 10 हजार चारागाह विकास कार्य, आदर्श तालाब विकास, खेल मैदान विकास, कब्रिस्तान, शमशान विकास कार्य हाथ में लिये गये हैं, इन पर कार्य किया जा रहा है। श्री पायलट ने कहा कि इस बार वर्षा काफी अच्छी हो रही है, लिहाजा वर्षा के जल का संचयन करने के लिये राज्य में करीब डेढ़ लाख टांका निर्माण कार्य नरेगा के तहत स्वीकृत किये गये हैं।
इसके साथ ही छतों पर जल संचय अवसंरचना निर्माण को मनरेगा के तहत कराने का प्रस्ताव केंद, सरकार को भेजा गया है। केंद, सरकार की स्वीकृति प्राप्त होने पर राजकीय भवनों तथा अन्य परिसम्पत्तियों की छतों पर वर्षा जल संग्रहण के लिये निर्माण कार्य कराये जायेंगे।


Download Android App
Download iOS App



