भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मंगलवार को जयपुर के मालवीय नगर स्थित काली बाडी मंदिर में पूजा अर्चना की। दिल्ली के लिये रवानगी से पहले पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, विधायक कालीचरण सराफ और अन्य लोगों के साथ नड्डा मंदिर गये और वहां पूजा अर्चना की।
यह शहर के महत्वपूर्ण मंदिरों में से एक है और जयपुर में रहने पश्चिम बंगाल के लोगों का प्रमुख पूजा स्थल है। जयपुर के एक दिवसीय दौरे पर आए नड्डा ने यहां बिड़ला सभागार में भाजपा की राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित किया।


Download Android App
Download iOS App



