केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने राजस्थान में अल्पसंख्यक समुदाय के एक व्यक्ति की बर्बर हत्या को धर्म विशेष से जोड़ जाने को गलत बताते हुए आज कहा कि अपराध को संप्रदाय का जामा नहीं पहनाना चाहिए।
अब्बास नकवी ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं के सवालों के जवाब में कहा कि राजस्थान सरकार ने इस मामले में जरूरी कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि अपराध अपराध होता है और अपराधी के साथ उसी तरह का बर्ताव किया जाना चाहिए। वह इसे संप्रदाय का जामा पहनाने को गलत मानते हैं और इससे सबको नुकसान होगा।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान के राजसमंद में पश्चिम बंगाल के मालदा निवासी मोहम्मद अफजल(48) की धारदार हथियार से निर्मम हत्या करने और उसके शव को आग के हवाले करने का एक वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने करीब दो दिन पहले आरोपी शंभुलाल रैगर को गिरफ्तार कर लिया है।
गुजरात चुनाव में अल्पसंख्यकों के खिलाफ की जा रही बयानबाजी से जुड़ सवाल पर श्री नकवी ने कहा कि आजकल‘बयानवीरों’की बाढ़ आ गयी है लेकिन देश को उसमें डूबना नहीं चाहिए।
लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



