राजस्थान के बीकानेर जिले में घातक संक्रमक बीमारी स्वाईन फ्लू से अब तक नौ व्यक्तियों की मौत हो गयी है जबकि 145 व्यक्तियों में स्वाईन फ्लू पॉजिटिव पाया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल.मीणा ने आज यहां बताया कि विभाग ने जिले में गत 11 फरवरी से फिर शुरू हुए विशेष सघन निरीक्षण अभियान चलाया हुआ है।
अभिया में 1060 मरीजों के स्वाईन फ्लू के नमूने जांच किए गए जिसमें 145 मरीजों में स्वाईन फ्लू पॉजिटव पाया गया। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों के 238 सर्वे दलों ने स्वाइन फ्लू के लिए 40,211 घरों पर 96,573 व्यक्तियों, 262 विद्यालयों के 41,290 विद्यार्थियों, नौ हॉस्टल के 1,248 एवं छह रैन बसेरों के 134 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की जिसमे से 3,609 व्यक्तियों में आईएलआई (इन्फ्लुएंजा लाइक इलनेस) यानिकी खांसी-जुकाम के लक्षण पाए गए।
टीम ने मौके पर ही उन्हें केटेगरी ए, बी एवं सी अनुसार पृथक कर नियमानुसार पेरासिटामोल तथा टेमीफ्लू से उपचार शरू किया। डॉ. मीणा ने बताया कि राज्य नोडल अधिकारी आईडीएसपी डा। सुनील सिंह ने सभी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को स्वाईन फ्लू की रोकथाम के लिए संवेदनशीलता से कार्य करने, घर-घर सर्वे की गुणवत्ता बढाने एवं अधिकाधिक जनजागरण करने के निर्देश दिए हैं।


Download Android App
Download iOS App



