तीन कृषि कानूनों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन की पंजाब इकाई ने दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग को शनिवार को बंद करने की चेतावनी दी थी। लेकिन हाईवे बंद कराने कोई नेता पहुंचा ही नहीं। संगठन ने अब रविवार को हाईवे पर आवाजाही ठप करने की बात कही है।
दरअसल, भारतीय किसान यूनियन ने अपने स्थानीय नेताओं को शनिवार को दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद करने की जिम्मेदारी दी थी। शीर्ष नेताओं के निर्देश के बावजूद स्थानीय नेता हाईवे को बंद करने नहीं पहुंचे। इस बात की जानकारी होने पर भारतीय किसान यूनियन पंजाब के महासचिव हरेंद्र सिंह लोखवाल ने रविवार को हाईवे बंद कराने की बात कही है।
अगर दिल्ली-जयपुर राजमार्ग बंद हुआ तो उत्तर भारत के राज्यों का देश के पश्चिमी और दक्षिणी राज्यों से संपर्क टूट जाएगा, जिससे फल-सब्जियों, दूध और राशन आदि की आपूर्ति में समस्या उत्पन्न हो जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



