राजस्थान के अजमेर में महिला आईएएस अधिकारियों के बारे में अमर्यादित टिप्पणी करने के मामले में तीन अधिकारियों के नियम 164 के तहत बयान दर्ज किये गये हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मामले में कांग्रेस नेता एवं वकील टंडन के खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने वाली तीन महिला अधिकारियों के बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कर लिये गये लेकिन एक महिला अधिकारी के नहीं आने से अब यह बयान सोमवार को दर्ज किये जाने की सम्भावनाएं है।
इस बीच जिला बार एसोसिएशन टंडन के मामले में उनसे अलग रहेगी। बार अध्यक्ष अजय त्रिपाठी के अनुसार मामलें में वकीलों के भारी विरोध के चलते टंडन ने अपनी लड़ई स्वयं के बूते कानूनी दायरे में लड़ने की बात कही है। अब बार पूरी तरह अलग और मामले में निष्क्रिय रहेगी। राजस्थान ग्रामीण विकास सेवा परिषद ने भी इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।


Download Android App
Download iOS App



