केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को यहां संशोधित नागरिकता कानून पर घर-घर जनजागरण अभियान शुरू करते हुए विपक्षी दलों पर सीएए को लेकर लोगों में गलतफहमी फैलाने का आरोप लगाया। जयपुर पहुंचीं सीतारमण ने सांगानेर इलाके के कागजी मोहल्ले में खुदाबक्श चौक पर एक मुस्लिम परिवार के घर जा कर सीएए के मुद्दे पर बात की। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून :सीएए: किसी की भी नागरिकता लेने के लिये नहीं है बल्कि यह कानून नागरिकता देगा।
वंशवाद से मुक्त अकेली पार्टी है भाजपा, विपक्ष में नीयत एवं कार्यक्रम का अभाव : जे पी नड्डा
सीतारमण ने कहा ‘‘विपक्ष को और कोई मुद्दा नहीं मिल रहा है इसलिये वह गलतफहमी फैला रहा है, जो गलत है। सीएए को विपक्ष राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर या राष्ट्रीय नागरिक पंजी से जोड़कर लोगों में गलतफहमी फैला रहा है और हमें इस गहलफहमी को दूर करना है।’’
कागजी मोहल्ले में जनजागरण अभियान के शुभारंभ के बाद, इस सिलसिले को आगे बढ़ाने के लिए वित्त मंत्री पास की लक्ष्मी कॉलोनी पहुंचीं। सीतारमण के साथ जयपुर सांसद रामचरण बोहरा और भाजपा के अन्य नेता भी मौजूद थे। दोपहर बाद वित्त मंत्री भाजपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी।


Download Android App
Download iOS App



