राजस्थान के पोकरण में एक पाकिस्तानी जासूस को पकड़ने का मामला सामने आया है। ये गिरफ्तारी राजस्थान के पोखरण से हुई है। पकड़ा गया जासूस मो. शाहीद गिलानी है ,जिसे संदिग्ध गतिविधियों के कारण सुरक्षा एजेंसियों ने पकड़ा है। उससे पूछताछ कर एजेंसियां ये पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि क्या उसका आईएसआई या पाक के किसी दूसरे संगठन से क्या कोई ताल्लुक हैं। अभी उसको लेकर ज्यादा जानकारी खुफिया एजेंसियों ने नहीं दी है।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान में भारत-पाकिस्तान सीमा पर आए दिन आईएसआई के जासूस पकड़े जाते रहे हैं, क्योंकि यहां सेना की गतिविधियां चलती रहती हैं। इसी साल गणतंत्र दिवस से पहले पोखरण से दो सऊदी अरब के नागरिकों अल सभान तलाल मोहमद और अल समरा मौजिद अब्दुल को गिरफ्तार किया था। इनके पास से सेटेलाइट थुरिया फोन भी बरामद किया था। इसके अलावा हैदराबाद निवासी एक अन्य संदिग्ध को भी पकड़ा था।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



