जयपुर : राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों ने आज बारां जिले के एक पटवारी को छह हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ब्यूरों के महानिरीक्षक वी के सिंह ने बताया कि बारां जिले के पटवारी हल्का पिपलोद के पटवारी सुभाष विजय ने परिवादी की जमीन का नामांतरण खोलने की एवज में यह रिश्वत ली थी।
उन्होंने बताया कि परिवादी जयेश ने लिखित शिकायत की कि पटवारी नामांतरण खोलने के लिये आठ हजार की रिश्वत मांग रहा है। परिवादी ने उसे दो हजार रूपये पहले ही दे दिये थे। उन्होंने बताया कि शिकायत का सत्यापन करने के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द सिंह गोगावत ने आज पटवारी को शेष छह हजार रूपये रिश्वत लेते हुये गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि ब्यूरों ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।


Download Android App
Download iOS App



