राजस्थान सरकार राज्य के सभी जिलों को हवाई संपर्क के जरिये जोड़ने की योजना बना रही है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी सूचना दी। जहां केंद्र सरकार महत्वाकांक्षी क्षेत्रीय हवाई संपर्क योजना उड़न को प्रोत्साहित कर रही है वहीं राजस्थान सरकार की राज्य की अंदरूनी विमानन सेवा मुहिम एक साल से कुछ अधिक समय से परिचालन में है।
राजस्थान के नागर विमानन के निदेशक कप्तान केसरी सिंह के अनुसार, राज्य सरकार के पास ऐतिहासिक इमारतों, किलों और महलों को वायुमार्ग से जोड़ने के लिए पैलेस ऑन विंग्स सेवा शुरू करने की योजना है।
उन्होंने ने कहा कि सरकार की योजना सभी जिलों को राज्य की योजना या उड़ान योजना या नियमित उड़ान के जरिये विमानन सेवा से जोड़ने की है। राज्य में अभी भारतीय विमानपथन प्राधिकरण के हवाई अड्डों, रक्षा हवाई क्षेत्रों तथा निजी हवाई अड्डों के अतिरिक्त राज्य सरकार के स्वामित्व वाले 18 हवाईअड्डे हैं।
सिंह ने कहाकि राज्य विमानन क्षेत्र को मजबूत करने पर काम कर रहा है। इसमें राज्य के स्वामित्व वाले हवाई अड्डों को नियमित वाणिज्यिक परिचालन के योज्ञ बनाने के लिए उन्हें विस्तृत करना, लाइसेंस प्रदान करना आदि शामिल है। अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



