आगामी दिनों में राजस्थान में विधानसभा चुनाव एक लिए चुनावी रणभेरी कभी भी बज सकती है। सभी राजनीतिक दलो ने अपनी ओर से तैयारियां तेज कर दी है। ऐसे में बड़े नेताओ की जनसभा और रैलियों का दौर भी तेज हो चला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि लोगो ने इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में इसे बाहर करने का मन बना लिया है।
भाजपा को वापस लाने का फैसला
यहां ‘परिवर्तन संकल्प महासभा’ को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने संसद द्वारा महिला आरक्षण विधेयक पारित करने का जिक्र करते हुए कहा कि यह मतदान के माध्यम से भाजपा को मिले लोगों के समर्थन के कारण किया गया था। उन्होंने कहा, “राजस्थान के लोगों ने कांग्रेस के कुशासन के खिलाफ बिगुल बजा दिया है। जिस तरह से उन्होंने यहां सरकार चलाई, उसके लिए कांग्रेस शून्य अंक पाने की हकदार है। राजस्थान के लोगों ने गहलोत सरकार को हटाने और भाजपा को वापस लाने का फैसला किया है।
कई वर्षों से महिलाएं लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में 33% आरक्षण का इंतजार
उन्होंने कहा, कई वर्षों से महिलाएं लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में 33% आरक्षण का इंतजार कर रही थीं। मैंने यह नहीं किया लेकिन आपके वोट की ताकत ने इसे हासिल किया। प्रधानमंत्री ने राजस्थान के जयपुर में ‘परिवर्तन संकल्प’ रैली स्थल के पास एकत्र लोगों का अभिवादन किया। भोपाल में रैली को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री जयपुर पहुंचे। राजस्थान और मध्य प्रदेश उन पांच राज्यों में शामिल हैं जहां इस साल के अंत में चुनाव होंगे।


Download Android App
Download iOS App



