राजस्थान विधानसभा चुनाव में बीजेपी की पहली चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए पीएम मोदी शनिवार को अजमेर पहुंचेंगे। बता दें कि राज्य की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पिछले डेढ़ महीने से राजस्थान में गौरव यात्रा निकाल रहीं थीं, जो आज ही अजमेर में खत्म हो रही है। पीएम मोदी इसी मौके पर अजमेर पहुंचेंगे।
बीजेपी का दावा है कि प्रधानमंत्री की रैली में 3 लाख लोग आएंगे। रैली का जायजा लेने के लिए खुद वसुंधरा राजे शुक्रवार को अजमेर पहुंची। यहां पर उन्होंने मंच से लेकर लोगों के बैठने तक की सभी व्यवस्था का जायजा लिया। वसुंधरा राजे ने कहा कि सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम कम करके जनता को राहत दी है। पीएम मोदी देश के सबसे लोकप्रिय नेता हैं और उनके आगमन से बीजेपी कार्यकर्ताओं में जोश आएगा।
पीएम मोदी दिन में 11 बजे दिल्ली से प्रस्थान करेंगे और 11.50 बजे जयपुर पहुंचेंगे। यहां से वह हेलीकॉप्टर के जरिए 12.50 बजे अजमेर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। यहां से वह कार के जरिए 1.10 बजे सभास्थल पहुंचेंगे. सभा के बाद 2:10 बजे पीएम मोदी दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।


Download Android App
Download iOS App



