प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 सितंबर यानि गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जयपुर के सिपेट पेट्रोरसायन प्रौद्योगिकी संस्थान का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान वह राजस्थान के बांसवाडा, सिरोही, हनुमानगढ़ और दौसा जिलों में चार नए चिकित्सा महाविद्यालयों की आधारशिला भी रखेंगे।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार इन मेडिकल कॉलेजों को जिला/ रेफरल अस्पतालों से जुडे़ नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना के लिए केंद्र प्रायोजित योजना के तहत स्वीकृत किया गया है। चिकित्सा महाविद्यालयों की स्थापना में पिछडे एवं वांछित जिलों को प्राथमिकता दी जाती है।
राजस्थान सरकार के साथ भारत सरकार ने सिपेट पेट्रोरसायन प्रौद्योगिकी संस्थान जयपुर की स्थापना की है। यह आत्मनिर्भर है और पेट्रोरसायन तथा संबद्ध उद्योगो की जरूरतो को पूरा करने के लिए समर्पित है। यह युवाओं को कुशल तकनीकी पेशेवर बनने के लिए शिक्षा प्रदान करेगा। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी मौजूद रहेंगे।


Download Android App
Download iOS App



