चित्तौडगढ़ : पुलिस चोर को पकड़ती है ये तो सुना होगा पर अपने सुना है पुलिस को चोरी करते । जी हाँ , आज कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है जहां पुलिस को ही चोरी करते पकड़ा गया । ये मामला राजस्थान के चित्तौडगढ़ जिले की शम्भूपुरा थाना पुलिस ने कल रात क्षेत्र के ग्राम सावा में एक पुलिसकर्मी को चोरी करते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी गजसिंह ने बताया कि ग्राम सावा निवासी मनोज मंडोवरा के आवास में एक युवक चोरी करने घुसा लेकिन जाग हो जाने पर परिवार वालों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना नाम राम अवतार जाट निवासी बांदरसिंदरी, जिला अजमेर बताया। गहन पूछताछ में पता चला कि युवक सिपाही है और उसे धारा 457, 458 में गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक प्रसन्न खमेसरा ने बताया कि चोरी करते पकड़े गये सिपाही को निलम्बित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस सिपाही को वर्ष 2015 में भी निम्बाहेड़ा थाने पर पदस्थापन के दौरान थाने की सूचनाएं सटोरियों को लीक करने व सटोरियों के साथ मिलीभगत के आरोप में निलम्बित किया था जिसकी जांच अभी भी चल रही है।


Download Android App
Download iOS App



