राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी 11 जुलाई को आयेगी जयपुर

Summary :

NULL

जयपुर : राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी जयपुर आ रही है संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सहित अन्य विपक्षी दलों की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी श्रीमती मीरा कुमार 11 जुलाई को प्रदेश के दौरे पर रहेगी।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने आज यहां बताया कि श्रीमती मीरा कुमार 11 जुलाई को प्रात: 10.15 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुँचेगी जहां पर कांग्रेसजनों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जायेगा। इसके पश्चात् श्रीमती मीरा कुमार दोपहर में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुँचेगी जहाँ कांग्रेस विधायकों, प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों से मुलाकात करेंगी तथा पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करेंगी।

उन्होंने बताया कि श्रीमती मीरा कुमार अपराह्न 3.30 बजे जयपुर से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी।

Desk Team