Rajasthan: करीब 20 लाख छात्र RBSE राजस्थान बोर्ड रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पहले आरबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी होगा और उसके बाद RBSE 10वीं रिजल्ट घोषित होगा। राजस्थान बोर्ड द्वारा 12वीं साइंस/कॉमर्स के परिणामों की तिथि इस अधिसूचना में परिणाम जारी किए जाने की तिथि के साथ-साथ समय और देखने के विकल्पों की भी जानकारी दी जाएगी। बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 29 फरवरी से 4 अप्रैल तक किया गया था।
Highlights
- राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट
- जल्द जारी होंगे नतीजे
- 21 मई तक आएगा रिजल्ट
जल्द आएगा 12 के छात्रों का रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस और कॉमर्स रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों छात्र-छात्राओं के लिए काम की खबर। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (RBSE) द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए हायर सेकेंडरी (कक्षा 12) के विज्ञान तथा वाणिज्य वर्गों की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जल्द ही घोषित किए जाएंगे। बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस, कॉमर्स रिजल्ट की घोषणा अगले सप्ताह की शुरूआत में 21 मई तक कर देगा। हालांकि, 12वीं आर्ट्स के नतीजे इसके एक-दो दिनों के बाद घोषित किए जाएंगे और सबसे आखिर में 10वीं के परिणाम इस माह के अंत तक घोषित किए जाएंगे।
इस वेबसाइट पर जारी होंगे नतीजे
स्टूडेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि राजस्थान बोर्ड द्वारा 12वीं साइंस/कॉमर्स के परिणामों की तिथि (RBSE 12th Science Commerce Result 2024 Date) को लेकर अधिसूचना RBSE की आधिकारिक वेबसाइट, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी की जाएगी। इस अधिसूचना में परिणाम जारी किए जाने की तिथि के साथ-साथ समय और देखने के विकल्पों की भी जानकारी दी जाएगी। ऐसे में छात्र-छात्राओं को बोर्ड की वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
दूसरी तरफ, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के लिए राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट की घोषणा के बाद परिणाम देखने के लिए लिंक को आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल, rajresults.nic.in पर एक्टिव किया जाएगा। औपचारिक ऐलान के बाद स्टूडेंट्स इस वेबसाइट पर एक्टिव किए जाने वाले परिणाम लिंक से अपने नतीजे चेक कर सकेंगे।
बता दें कि राजस्थान बोर्ड ने वर्ष 2023-24 के लिए कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 29 फरवरी से 4 अप्रैल 2024 तक किया गया था।


Download Android App
Download iOS App





