राजस्थान में 30 अक्टूबर को विधानसभा उपचुनाव होंगे और दो नवंबर को मतगणना करवाई जाएगी। चुनाव में वल्लभनगर मे 16 उम्मीदवारो ने और धरियावद मे 13 उम्मीदवारो ने नामांकन दाखिल किया है लेकिन असली तस्वीर नामांकन वापसी के बाद ही पता चलेगी।
वल्लभनगर में 16 उम्मीदवारों नामांकन पत्र किए दाखिल
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्रदेश की वल्लभनगर और धरियावद विधानसभा के उप चुनाव के लिए नामांकन के शुक्रवार को आखिरी दिन तक 29 उम्मीदवारों ने 43 नामांकन पत्र दाखिल किए। वल्लभनगर में 16 उम्मीदवारों ने 25 और धरियावद में 13 उम्मीदवारों ने 18 नामांकन पत्र दाखिल किए।
2 नवंबर को होगी मतगणना
उन्होंने बताया कि 11 अक्टूबर को प्राप्त नामांकन पत्रों की जांच एवं संवीक्षा होगी तथा 13 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद तस्वीर साफ होगी कि चुनावी मैदान में कितने उम्मीदवार शेष रह गए हैं। उन्होंने बताया कि 30 अक्टूबर को प्रात: सात बजे से सांय छह बजे तक मतदान होगा, जबकि मतगणना दो नवंबर को करवाई जाएगी।
चुनाव प्रचार के दौरान भी उम्मीदवार या उसके समर्थक किसी के गले नहीं लगे
गुप्ता ने कहा कि घर-घर चुनाव प्रचार के दौरान भीड़ से दूर केवल पांच व्यक्ति ही जनसपंर्क करें तो ‘सुरक्षित‘ चुनाव संपादित करवाए जा सकेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आग्रह किया कि चुनाव प्रचार के दौरान भी उम्मीदवार या उसके समर्थक किसी के गले नहीं लगे, किसी के पैर ना छूएं और ना ही किसी से हाथ मिलाएं।वल्लभनगर विधानसभा उपचुनाव मे काग्रेंस उम्मीदवार प्रीति कंवर, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी हिम्मत सिंह झाला, जनता सेना निर्दलीय रणधीर सिंह भींडर या उनर्की पत्नी दीपेंद्र कंवर और भाजपा से बगावत कर आरएलडी प्रत्याशी बने उदयलाल डांगी सहित 16 प्रत्याशियों ने दाखिल किया है।
धरियावद विधानसभा उपचुनाव मे भाजपा प्रत्याशी खेत सिंह मीणा, काग्रेंस के नगराज मीणा, भाजपा से बगावत कर निर्दलीय प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने वाले दिवंगत विधायक गौतमलाल मीणा के पुत्र कन्हैया मीणा और बीटीपी के थामर चंद्र डामोर सहित 13 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है।वैसे नामांकन वापसी के अंतिम दिन 13 अक्टूबर तक कितने प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहते है, इसके बाद ही चुनाव उम्मीदवारों की सही तस्वीर सामने आयेगी।


Download Android App
Download iOS App



