राजस्थान में बुधवार को 443 और पक्षियों की मौत हो गई। राज्य के 33 जिलों में से 16 जिले बर्ड फ्लू संक्रमण से प्रभावित है। जांच के लिए भेजे गए 251 नमूनों में से 62 नमूनों में संक्रमण पाया गया है। पशुपालन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को 296 कौए, 34 कबूतर, 16 मौर और 97 अन्य पक्षियों की मौत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक 25 दिसम्बर से अब तक राज्य में 4,390 पक्षियों की मौत हो चुकी है।
विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य के पोल्ट्री फार्म बर्ड फ्लू संक्रमण से अब तक सुरक्षित है। पिछले कुछ दिनों में विभाग ने कोटा, बूंदी और झालावाड़़ पोल्ट्री फार्म के नमूनों को जांच लिये भेजा था और रिपोर्ट में नमूनों में संक्रमण नहीं पाया गया। उदयपुर जिला भी सुरक्षित है क्योंकि वहां अभी तक मृत पक्षी नहीं पाए गए हैं।


Download Android App
Download iOS App



