राजस्थान के कोटा में इंजीनियरिंग और मेडिकल की तैयारी कर रहे छात्रों के सुसाइड करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां NEET की तैयारी कर रही कोचिंग की एक छात्रा ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। शिक्षानगरी कोटा में दो दिनों में यह सुसाइड की दूसरी घटना है। मृतक छात्रा की पहचान यूपी की रहने वाली 19 वर्षीय सौम्या के रूप में हुई है। वह महावीर नगर इलाके में रहकर प्राइवेट कोचिंग से नीट की तैयारी कर रही थी। छात्रा के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है और मृतका के परिजनों को इसकी सूचना दी गई है।
Highlights
- छात्रा ने फांसी लगाकर किया सुसाइड
- यूपी के रहने वाले एक छात्र ने सुसाइड किया था
- इस साल की आठवीं घटना
यूपी के रहने वाले एक छात्र ने सुसाइड किया था
इससे पहले यूपी के रहने वाले एक छात्र ने सुसाइड किया था। 26 मार्च को कन्नौज के रहने वाले उरूज खान (20) ने सुसाइड किया था। उरूज के शव का बुधवार को ही पोस्टमार्टम हुआ था। जानकारी के मुताबिक, उरूज खान कोटा में लंबे समय से रह रहा था, जिस फ्लैट में उसने सुसाइड किया, उसमें वह 20 दिन पहले ही शिफ्ट हुआ था। छात्र ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है। शिक्षानगर के लोग यह खबर भूल ही नहीं पाए थे कि देर शाम एक और छात्रा ने सुसाइड कर लिया।
इस साल की आठवीं घटना
बता दें कि कोटा में यह इस साल की आठवीं घटना है। बीते साल 2023 में कोटा में मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे 29 छात्रों ने मौत को गले में लगाया था, जिसके बाद कोटा में कोचिंग सेंटरों पर सवाल उठाए थे।


Download Android App
Download iOS App



