राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रदेश स्तरीय बैठक आज यहां मोर्चे के प्रदेशाध्यक्ष रामकिशोर मीना की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में अनुसूचित जनजाति मोर्चे से सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक नारायण मीना, सह-संयोजक जितेन्द, मीना, सुरेश मीना, प्रदेश मंत्री मेघराज मीना, कार्यालय मंत्री गोपाल लाल मीना, शिव सिंह मीना, शहर अध्यक्ष गणेश मीना, जयपुर ग्रामीण दक्षिण अध्यक्ष श्रवण मीना, कोषाध्यक्ष दक्षिण सीताराम मीना उपस्थित रहे।
बैठक में मोर्चा द्वारा सदस्यता अभियान की युद्ध स्तर पर तैयारी कर अधिक से अधिक सदस्य बनाये जाने पर विचार-विमर्श किया गया, जिसमें राज्य के सभी जिलों में बूथ स्तर पर कम से कम 25 या 100 एवं इससे अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
बैठक में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रामकिशोर मीना ने सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने के लिए जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। इसमें अलवर जिले में देवकरण मीना, दौसा जिले में रामचन्द, मीना, जयपुर देहात बाबुलाल मीना, जोधपुर देहात ओम प्रकाश मीना, फलौदी में सवाईराम भील, बीकानेर देहात चन्द्रदत्त मीना, बीकानेर शहर में रामफूल मीना को जिलाध्यक्ष बनाया है।


Download Android App
Download iOS App



