राजस्थान की तीन सीटों सहाड़ा (भीलवाड़ा), सुजानगढ (चूरू), और राजसमंद विधानसभा के लिए 17 अप्रैल को मतदान होगा। राज्य की तीन सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए बीजेपी ने केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की मांग की है। साथ ही पार्टी ने बारां जिले के छबड़ा कस्बे में हुई हिंसा की जांच कार्यरत न्यायाधीश से करवाने की मांग की है।
बीजेपी के प्रतिनिधि मंडल ने इस संबंध में बुधवार को राज्यपाल कलराज मिश्र को ज्ञापन सौंपे। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां के नेतृत्व में डॉ. अलका सिंह गुर्जर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी, प्रदेश मंत्री जितेंद्र गोठवाल और पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने राजभवन में राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।
राजस्थान उपचुनाव : निर्वाचन अधिकारी ने की अपील, कहा- प्रचार के दौरान सावधानी से ही सुरक्षित चुनाव संभव
पूनियां ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘खास तौर से तीनों सीटों पर उपचुनाव में जिस तरह से सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग हो रहा है और मंत्री जिस तरह से अधिकारियों व कर्मचारियों को धमका रहे हैं, व्यापारियों को धमका रहे हैं और आम जनता के बीच भय का वातावरण पैदा कर रहे हैं …इन प्रकरणों पर हमने राज्यपाल का ध्यान आकर्षिक किया है।’’
उन्होंने कहा कि उपचुनाव वाले क्षेत्रों में जिस तरीके से सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग हो रहा है उसमें हमें निष्पक्ष मतदान होने को लेकर शंका है इसलिए हमने अर्धसैनिक बल तैनात करने की मांग की है ताकि बिना भय के चुनाव हो सकें। इसके साथ ही छबड़ा की घटना की जांच वर्तमान न्यायाधीश से करवाने व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग ज्ञापन में की है।


Download Android App
Download iOS App



