Rajasthan: Sirohi में ट्रक से टकराई कार, 6 की मौत, एक की हालत गंभीर

Summary :

कार में 7 लोग सवार होकर अहमदाबाद से जालोर जा रहे थे

राजस्थान के सिरोही जिले के आबूरोड सदर थाना क्षेत्र के किवरली के पास गुरुवार तड़के करीब 3 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा में छह लोगों की जान चली गई। हादसा तब हुआ जब एक कार में 7 लोग सवार होकर अहमदाबाद से जालोर जा रहे थे। तभी किवरली के पास कार एक ट्रक से जा टकराई।

मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं, वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद सिरोही रेफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ गोमाराम, सदर थानाधिकारी दर्शनसिंह, एसआई गोकुलराम, हैड कांस्टेबल विनोद और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की।

महिला दिवस पर Rajasthan सरकार का तोहफा, Roadways बसों में मुफ्त यात्रा

सीओ गोमाराम ने बताया कि कार सवार अहमदाबाद से जालोर जा रहे थे। जब उनकी कार नेशनल हाइवे 27 पर किवरली के पास आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। कार में सात लोग सवार थे, जिनमें से चार की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। एक महिला गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज सिरोही भेज दिया गया।

हेड कांस्टेबल विनोद लाम्बा ने बताया कि वह रात के समय गश्त पर थे। किवरली से आगे जाने पर जबरदस्त दुर्घटना की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद वह दो मिनट में मौके पर पहुंचे और उच्च अधिकारियों और एंबुलेंस को सूचना दी। ट्रक में फंसी कार को बाहर निकालने के लिए क्रेन को बुलाया गया और करीब 40 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला जा सका।

हादसे में मृतकों में नारायण प्रजापति (58), उनकी पत्नी पोशी देवी (55), बेटा दुष्यंत (24), चालक कालूराम (40), यशराम (4) और जयदीप (6) शामिल हैं। घायल महिला दरिया देवी (35) को सिरोही में उपचार मिल रहा है। मृतक जालोर जिले के निवासी थे। वे अहमदाबाद से जालोर लौट रहे थे, जब उनकी कार ट्रक से पीछे से टकरा गई।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.