Rajasthan : CM भजन लाल शर्मा ने PM Modi से की भेंट, जानें क्यों खास है यह मुलाकात

Summary :

Rajasthan : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान राजस्थान के विकास को लेकर चर्चा की गई। Rajasthan : CM भजन लाल शर्मा ने पीएम मोदी से की भेंट मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने यहां प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान उन्हें गुलदस्ता भेंट किया। उन्होंने इसे शिष्टाचार भेंट बताते हुए सोशल मीडिया पर मुलाकात की तस्वीरें शेयर की। साथ ही सीएम शर्मा ने एक्स पर लिखा, आज नई दिल्ली में 140 करोड़ देशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण के लिए साधनारत, भारत की विकास यात्रा के नेतृत्वकर्ता माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र…

Rajasthan CM Bhajan Lal Sharma

Rajasthan : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान राजस्थान के विकास को लेकर चर्चा की गई।

Rajasthan : CM भजन लाल शर्मा ने पीएम मोदी से की भेंट

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने यहां प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान उन्हें गुलदस्ता भेंट किया। उन्होंने इसे शिष्टाचार भेंट बताते हुए सोशल मीडिया पर मुलाकात की तस्वीरें शेयर की। साथ ही सीएम शर्मा ने एक्स पर लिखा, आज नई दिल्ली में 140 करोड़ देशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण के लिए साधनारत, भारत की विकास यात्रा के नेतृत्वकर्ता माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की तथा उनका आत्मीय आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर राजस्थान के समग्र विकास, प्रगति एवं जनकल्याण से संबंधित विविध योजनाओं के संदर्भ में उनका बहुमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त किया।

rajasthan cm bhajanlal sharma meet pm narendra modi

Rajasthan : मुख्यमंत्री ने आगे लिखा, माननीय प्रधानमंत्री जी के यशस्वी नेतृत्व में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए हमारी सरकार ‘विकसित भारत, विकसित राजस्थान’ के महत्वाकांक्षी लक्ष्य की प्राप्ति हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।जानकारी के अनुसार, सीएम ने पीएम मोदी से इस मुलाकात के दौरान राजस्थान के सियासी हालातों पर विस्तार से चर्चा की। इसके साथ-साथ सीएम ने पीएम मोदी को सात महीने का रिपोर्ट कार्ड दिया और होने वाले उप-चुनाव की तैयारियों के बारे में जानकारी दी।

CM Bhajan Lal Sharma Meets PM Narendra Modi after Amit Shah Rajasthan BJP  Politics | अमित शाह के बाद अब पीएम मोदी से मिले CM भजनलाल शर्मा, क्या हैं  संकेत?

Rajasthan : सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के अनुसार, राजस्थान में मंत्रिमंडल फेरबदल विस्तार को लेकर भी मुख्यमंत्री की पीएम मोदी के साथ चर्चा हुई है। इसके अलावा ईआरसीपी योजना को लेकर भी सीएम ने पीएम मोदी को रिपोर्ट सौंपी। साथ ही दिल्ली प्रवास के दौरान भजनलाल शर्मा का विदेश मंत्री एस. जयशंकर सहित कई अन्य केंद्रीय मंत्रियों से भी मिलने का कार्यक्रम है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Abhishek Kumar