राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा और कैबिनेट मंत्री आज महाकुंभ का दौरा करेंगे

Summary :

महाकुंभ में राजस्थान सरकार की कैबिनेट बैठक, अहम निर्णय होंगे

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, अपने मंत्रिपरिषद और सरकार के शीर्ष नेताओं के साथ, महाकुंभ में गंगा, यमुना और सरस्वती के त्रीवेणी संगम पर पवित्र स्नान करेंगे। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की पहल पर, सभी कैबिनेट और विधायक आज महाकुंभ जा रहे हैं। यह सीएम भजनलाल शर्मा की एक अच्छी पहल है और मैं इसके लिए उन्हें धन्यवाद देती हूं।

महाकुंभ में होगी कैबिनेट बैठक
राजस्थान के मंत्री जवाहर सिंह बेधम ने सांस्कृतिक विरासत के ‘संरक्षण’ के लिए सीएम भजनलाल शर्मा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार महाकुंभ में एक कैबिनेट बैठक करेगी और निर्णय लेगी। राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि मैं सभी को बधाई देता हूं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए सीएम भजनलाल को धन्यवाद देता हूं। हम सभी को महाकुंभ में पवित्र स्नान के लिए ले जाने का फैसला किया है। हम वहां एक कैबिनेट बैठक करेंगे और अच्छे निर्णय लेंगे। साथ ही महाकुंभ में पूरे देश की खुशहाली के लिए प्रार्थना करेंगे।

 देश की खुशहाली के लिए प्रार्थना करेंगे
राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा ने कहा कि हम सभी विधायक महाकुंभ में डुबकी लगाने प्रयागराज जा रहे हैं। हम पूरे देश की खुशहाली के लिए प्रार्थना करेंगे। बता दें कि लाखों लोगों की आस्था और भक्ति के केंद्र प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पवित्र कुंभ स्नान के लिए आते हैं। एक दिन पहले, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।