राजस्थान में पुनर्गठित मंत्रिपरिषद की पहली बैठक बुधवार को होगी। आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि मंत्रिपरिषद की बैठक बुधवार शाम चार बजे होगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंत्रिपरिषद के पुनर्गठन के बाद नए मंत्रियों को विभागों का आवंटन सोमवार को किया। मंत्रिमंडल में बहुप्रतीक्षित फेरबदल के तहत रविवार को सत्तारूढ़ कांग्रेस के 15 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली थी।
उनमें से 11 विधायकों ने कैबिनेट एवं चार विधायकों ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। इनमें तीन राज्य मंत्रियों को पदोन्नत कर कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। वहीं, गहलोत ने सोमवार शाम ट्वीट किया, ”मंत्रिमंडल विस्तार के बाद सभी मंत्री गणों को विभागों की जिम्मेदारी दे दी गई है। सभी मंत्री गणों को उनके दायित्व की सफलता के लिए शुभकामनाएं।”


Download Android App
Download iOS App



