राजस्थान: CM गहलोत ने बढ़ते प्रदूषण पर जताई चिंता

Summary :

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित पडोसी राज्यों में फैल रहे प्रदूषण पर चिंता जताते हुए कहा है कि इस मामले में केंद्र सरकार को आगे आना चाहिए।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित पडोसी राज्यों में फैल रहे प्रदूषण पर चिंता जताते हुए कहा है कि इस मामले में केंद्र सरकार को आगे आना चाहिए। गहलोत ने आज ट्वीट कर कहा कि दिल्ली और राजस्थान सहित पडोसी राज्यों में प्रदूषण का बढता स्तर गंभीर चिंता का विषय है। लोग लंबे समय से इससे पीड़ित है, खासकर बच्चे और बुजुर्ग। 


उन्होंने कहा कि यह एक स्वास्थ्य आपातकाल है, जिसे केवल दिल्ली सरकार अकेले नहीं सुलझा सकती। केंद्र सरकार को इस मामले में आगे आना चाहिए। उल्लेखनीय है कि दिल्ली के बाद अब प्रदूषण से राजस्थान की हवा खराब होने लगी है और अलवर जिले के भिवाड़ क्षेत्र में इसका असर ज्यादा देखने को मिल रहा है, जिससे लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी है। जयपुर शहर सहित कई स्थानों पर भी इसका असर पड़ने लगा है।

Desk Team