राजस्थान की जनता के लिए खुशखबरी, 450 रुपये में मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर

Summary :

Rajasthan: प्रदेश की भजनलाल सरकार आज से लाखों परिवारों को 450 रुपये में सिलेंडर देगी। राज्य सरकार ने घोषणा की है कि नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट (NFSA) के तहत आने वाले 68 लाख परिवारों को अब केवल 450 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर मिलेगा। 450 रुपये में मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर BPL और उज्ज्वला कनेक्शनधारियों के बाद अब लाखों और परिवारों को राजस्थान की भजनलाल सरकार ने बड़ी सौगात दी है। राज्य सरकार ने इन परिवारों को भी सब्सिडी में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की घोषणा की है जिसके बाद उन्हें एक सिलेंडर 450 रुपये में मिलेगा। हालांकि पहले उन्हें…

Rajasthan

Rajasthan: प्रदेश की भजनलाल सरकार आज से लाखों परिवारों को 450 रुपये में सिलेंडर देगी। राज्य सरकार ने घोषणा की है कि नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट (NFSA) के तहत आने वाले 68 लाख परिवारों को अब केवल 450 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर मिलेगा।

450 रुपये में मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर

BPL और उज्ज्वला कनेक्शनधारियों के बाद अब लाखों और परिवारों को राजस्थान की भजनलाल सरकार ने बड़ी सौगात दी है। राज्य सरकार ने इन परिवारों को भी सब्सिडी में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की घोषणा की है जिसके बाद उन्हें एक सिलेंडर 450 रुपये में मिलेगा। हालांकि पहले उन्हें पूरे पैसे ही देने होंगे।

सब्सिडी के रुपये उनके बैंक खाते में ट्रांसफर होंगे

राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार एक सितंबर से बीपीएल और उज्ज्वला कनेक्शनधारियों के अलावा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत आने वाले परिवारों को भी 450 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाएगी। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की गाइडलाइन के अनुसार हर परिवार को हर महीने सब्सिडी दर पर एक सिलेंडर दिया जाएगा। हालांकि, इन परिवारों को सिलिंडर डिलीवरी करने वाले को उतने ही रुपये देने पड़ेंगे, जितने सामान्य परिवार देते हैं। सब्सिडी के रुपये उनके बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे।

 

70 लाख परिवारों को मिल रहा लाभ

बता दें कि वर्तमान में राज्य सरकार बीपीएल और उज्ज्वला योजना से जुड़े करीब 70 लाख परिवारों को सब्सिडी दर पर रसोई गैस सिलेंडर दे रही है। वर्तमान में एनएफएसए की सूची में करीब एक करोड़ सात लाख 35 हजार से ज्यादा परिवार हैं।

शेष परिवारों को भी मिलेगा सस्ता सिलेंडर

इसमें करीब 37 लाख परिवार ऐसे हैं, जो बीपीएल अथवा उज्जवला गैस कनेक्शनधारियों की सूची में भी शामिल हैं। इस तरह शेष परिवार, जो केवल एनएफएसए की ही सूची में हैं, उन्हें अब सस्ता सिलेंडर मिलेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Aastha Paswan