Rajasthan: इस समय राजस्थान में भीषण गर्मी पड़ रही है। तापमान में बढ़ोतरी के साथ लू का कहर भी बढ़ गयी है। बता दें हीटवेव के कारण तीन दिनों में अबतक 15 लोगों की मौत हो चुकि है। बाड़मेर शहर में दोपहर में तापमान 48.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Highliights
- हीटवेव का जानलेवा सितम
- लू के चलते 15 लोगों की मौत
- शहरों में 48 डिग्री के पार पहुंचा पारा
राजस्थान में तेज गर्मी अब जानलेवा साबित हो रही है। लू लगने से तीन दिन में 15 लोगों की मौत हुई है। इनमें शुक्रवार को तीन मौत हुई है। अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बाड़मेर जिले में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन तापमान 48 डिग्री सेल्सियस से अधिक तक पहुंच गया।
फायरिंग रेंज में एक सैनिक की मौत
बाड़मेर शहर में दोपहर में तापमान 48.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सीमा के निकट 48.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बीकानेर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में युद्धाभ्यास के दौरान सैनिक संदीप कुमार की मौत हो गई। संदीप कुमार हरियाणा में भिवानी का निवासी था। पाली में एक मां और बेटे की शुक्रवार दोपहर में लू लगने से मौत हो गई।
कई जिलों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के पार
जैसलमेर, कोटा, जोधपुर, चूरू और फतेहपुर में 47 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक तापमान दर्ज किया गया है। शेष जिलों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक दर्ज किया गया है।
जवान ने रेत में उबाला अंडा
आसमान से बरस रही आग के बीच महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में एक जवान ने अंडे को उबाल लिया। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 48 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान के बीच एक जवान ने अंडे को रेत के अंदर रख दिया और फिर कुछ देर बाद उसको निकाल कर परतों को छिला । अंडा पूरी तरह से पक चुका था। जवान ने इस अंडे को खुद ने खाया। इस घटनाक्रम का दो मिनट 59 सेकंड का वीडियो वायरल हो रहा है।


Download Android App
Download iOS App






