पत्नी ने गेहूं के कट्टे में छिपाया 15 लाख का सोना, किसान ने व्यापारी को बेच दिया गेहूं का बोरा, फिर जो हुआ…

Summary :

Rajasthan Honest Trader Returns Jewels: राजस्थान के पाली जिले से एक आदमी ने ईमानदारी की ऐसी मिसाल पेश की है, जिसने सभी लोगों का दिल जीत लिया। जहां आजकल छोटी-छोटी चीजों को लेकर विवाद खड़ा हो जाता है, वहीं एक अनजान अनाज व्यापारी ने लाखों रूपये के गहने बिना लालच के असली मालिक को लौटा दिए। व्यापारी की इस ईमानदारी की चर्चा पूरी इलाके में हो रही है। आइए विस्तार से जानते हैं क्या है पूरा मामला… Rajasthan Honest Trader Returns Jewels: गेहूं के कट्टे में निकले लाखों के जेवर यह घटना पाली जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर…

Rajasthan Honest Trader Returns Jewels: राजस्थान के पाली जिले से एक आदमी ने ईमानदारी की ऐसी मिसाल पेश की है, जिसने सभी लोगों का दिल जीत लिया। जहां आजकल छोटी-छोटी चीजों को लेकर विवाद खड़ा हो जाता है, वहीं एक अनजान अनाज व्यापारी ने लाखों रूपये के गहने बिना लालच के असली मालिक को लौटा दिए। व्यापारी की इस ईमानदारी की चर्चा पूरी इलाके में हो रही है। आइए विस्तार से जानते हैं क्या है पूरा मामला…

Rajasthan Honest Trader Returns Jewels: गेहूं के कट्टे में निकले लाखों के जेवर

Grocer Mangu Khan
Grocer Mangu Khan (Source: Social Media)

यह घटना पाली जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित खैरवा गांव की है। यहां के रहने वाले एक अनाज व्यापारी मांगू खान ने गांव के ही एक किसान घीसाराम घांची से करीब 15 दिन पहले गेहूं के दो कट्टे खरीदे थे। बताया जा रहा है कि दोनों कट्टों का वजन करीब 50-50 किलो है। उस समय किसी को भी ये अंदाजा नहीं था कि इन गेहूं के कट्टों के अंदर कितने कीमती गहने छिपे हुए हैं।

Farmer Ghisaram Ghanchi: टिफिन में छिपाकर रखे थे गहने

बताया जा रहा है कि किसान की पत्नी ने घर में रखें सोने-चांदी के गहनों को सुरक्षित रखने के लिए एक टिफ़िन में रखकर गेहूं के कट्टे में रख दिया। हालांकि बाद में वह बात इस बात को भूल गए, परिवार के किसी भी सदस्य को ये याद नहीं रहा और अनजाने में वही गेहूं के कट्टे व्यापारी को बेच दिए। जब व्यापारी मांगू खान ने अपनी दुकान पर कट्टे खोले और गेहूं निकालना शुरू किया, तो उसमें से एक टिफिन मिला। टिफिन खोलकर देखा, तो उसके होश उड़ गए। टिफिन में सोने और चांदी के गहने रखे हुए थे, जिनकी कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है।

Grocer Mangu Khan: इतने कीमती गहने देख मांगू खान ने चुनी ईमानदारी

Grocer Mangu Khan
Grocer Mangu Khan (Source: Social Media)

इतने कीमती गहने देखने के बाद ही मांगू खान ईमान नहीं डगमगाया, उसने ईमानदारी का रास्ता चुना। उसने तुरंत किसान घीसाराम घांची को अपनी दुकान पर बुलाया और सारी बात बताई। इसके बाद उसने किसान को उसके गहनें सुरक्षित लौटा दिए। अपने इतने कीमती गहनों को वापस पाकर किसान की आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने इस ईमानदारी के लिए व्यापारी का आभार जताया और जमकर सरहाना की।

यह भी पढ़ें: Dehradun: 14 साल की बच्ची को नशीला पदार्थ पिलाकर जंगल में किया गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।