Rajasthan Paper Leak मामले में 28 लोग गिरफ्तार
राजस्थान में पुलिस के विशेष कार्यबल (एसओजी) ने राजस्व एवं अधिशासी अधिकारी (स्वायत्त शासन विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2022 में प्रश्न पत्र लीक का खुलासा करते हुए पांच महिलाओं सहित 28 लोगों को गिरफ्तार किया। एसओजी के अतिरिक्त महानिदेशक वी.के. सिंह ने बताया कि राजस्थान लोक सेवा आयोग ने 14 मई 2023 को राजस्व अधिकारी (ग्रेड- द्वितीय) और अधिशाषी अधिकारी चतुर्थ श्रेणी (स्वायत्त शासन विभाग)-2022 की परीक्षा दो चरणों में करवाई थी।उन्होंने बताया कि लिखित परीक्षा के आधार पर विचारित सूची जारी की गई हालांकि आयोग द्वारा अभ्यर्थियों की पात्रता जांच के दौरान कुछ गड़बडियां सामने आई, जिस पर संदिग्ध अभ्यर्थियों को पुनः सत्यापन के लिए बुलाया गया।
Rajasthan Paper Leak : आधिकारिक बयान के अनुसार, इस दौरान पाया गया कि एक ही गांव खजवाना नागौर से छह अभ्यर्थी सूची में शामिल हैं। सत्यापन के दौरान इन अभ्यर्थियों को सामान्य जानकारी भी नहीं थी।आयोग के सचिव ने इस पर एक गोपनीय रिपोर्ट जांच के लिए एसओजी को भेजी गई। एसओजी ने एक जांच कमेटी का गठन किया गया और इस टीम ने आयोग की रिपोर्ट पर तकनीकी विश्लेषण व मौके पर जाकर की गयी जांच में प्रश्न पत्र लीक के संदिग्ध गिरोह के बारे में गोपनीय जानकारियां हासिल की।
Rajasthan Paper Leak : सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया कि तुलछाराम कालेर व उसके अन्य साथियों ने मिलकर परीक्षा से पहले ही प्रश्न पत्र प्राप्त कर ब्लूटूथ के माध्यम से अभ्यर्थियों को नकल करवाई थी। उन्होंने बताया कि इसके बाद 15 ज्ञात अभ्यर्थियों, आठ अज्ञात अभ्यर्थी तथा तुलछाराम कालेर सहित पूरे षड़यंत्र में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।सिंह ने बतया कि इस साजिश में शामिल 12 अभ्यर्थियों सहित कुल 28 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया और मामले की जांच की जा रही है।बयान के अनुसार, बीकानेर, हनुमानगढ़, चुरू व नागौर सहित कई जिलों से लोगों को गिरफ्तार किया गया।


Download Android App
Download iOS App



