राजस्थान के सहकारिता एवं गोपालन मंत्री अजय सिंह किलक ने कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा राज्य में समर्थन मूल्य पर मूंगफली की खरीद को पन्द्रह दिन बढ़ देने से अब चौबीस जनवरी तक इसकी खरीद हो सकेगी। श्री किलक ने आज यहां बताया कि कृषि, सहकारिता एवं किसान कल्याण विभाग ने इसकी खरीद अवधि बढाकर दो लाख 82 हजार टन तक खरीद की अनुमति प्रदान कर दी जिसका राज्य के किसानों को फायदा पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि राज्य के किसानों को अधिक से अधिक लाभान्वित करने के लिए दलहन एवं तिलहन के खरीद लक्ष्यों एवं समयावधि को बढ़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे।
उन्होंने बताया कि गत दिसम्बर में केन्द्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह, केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत तथा केन्द्रीय खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलात राज्य मंत्री सी आर चौधरी से मुलाकात कर इस संबंध में मांग पत्र सौंपा गया था। उन्होंने बताया कि मूंग एवं उड़द के लिए समयावधि को पूर्व में ही 26 जनवरी तक बढ़ दिया गया था लेकिन मूंगफली की समर्थन मूल्य पर खरीद के लिए निर्धारित नब्बे दिन की समयावधि को नहीं बढ़या था।
जिससे लगभग दो हजार पंजीकृत किसानों से मूंगफली की खरीद नहीं हो पाई थी। केंद्र सरकार द्वारा राज्य के किसानों के हित में किए गए इस फैसले से अब पंजीकृत किसानों से मूंगफली की खरीद की जा सकेगी। विभाग के प्रमुख शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार अभय कुमार ने बताया कि राज्य में कुल तीन लाख 38 हजार 664 किसानों द्वारा मूंग, उड़द, सोयाबीन एवं मूंगफली का समर्थन मूल्य पर बेचान के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराया था।
पंजीकृत किसानों में तीन लाख 2 हजार 705 को तुलाई के लिए तिथि का आवंटन कर दिया गया है तथा दो लाख 51 हजार 518 किसानों से उनकी उपज की तुलाई कराई जा चुकी है। श्री कुमार ने बताया कि अब तक दो हजार 437 करोड़ रुपए से अधिक की खरीद की गई है, जिसमें से एक लाख 56 हजार 345 किसानों को एक हजार 478 करोड़ रुपए का भुगतान उनके खातों में सीधे ही जमा कर दिया गया है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



