Rajasthan: राजस्थान में तेज कड़ाके की ठंड, दर्ज किया गया शून्य तापमान, जानें पूरी स्थिति

Summary :

राजस्थान में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है और बृहस्पतिवार रात को राज्य में कई जगहों पर पारा शून्य तक गिर गया। हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार से लोगों को शीत लहर के प्रकोप से थोड़ी राहत मिल सकती है।

2023 के आते ही देश में ठंडे मौसम ने भी दस्तक दे दी है। राजस्थान में भी यह देखा जा रहा है कि कड़ाके की ठंड देखी जा रही है। वही, कल के दिन राज्य में कई जगहों में तापमान इतना कम दर्ज किया गया कि मानों शीत लहर चल रही हों। इस पर मौसम विभाग का कहना है कि समये के साथ-साथ लोगों को कुछ हद तक राहत देखनों को मिल सकती है। 
जयपुर: राजस्थान में कड़ाके की ठंड जारी, कई जगह पारा शून्य पर, जानिए कई  जिलों का तापमान
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बृहस्पतिवार रात को बीकानेर और सीकर में पारा गिरकर शून्य डिग्री पर पहुंच गया। वहीं, फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री, चूरू में 1.0 डिग्री, अंता बारा में 1.1 डिग्री, नागौर में 1.7 डिग्री और वनस्थली में 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम केंद्र जयपुर के प्रवक्ता ने बताया कि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से आगामी 48 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
Weather Today Live: उत्तर भारत में सर्दी का अटैक! यूपी से बिहार...पंजाब से  राजस्थान तक शीतलहर का कहर - Weather forecast Live Updates Today 20 December  2021 North india cold wave IMD
 जानकारी के मुताबिक उन्होंने कहा कि लोगों को शनिवार से अति शीत लहर, घने कोहरे और शीत दिन के दौर से भी राहत मिलने के आसार हैं। इसी तरह, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आगामी दो-तीन दिन उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और आसपास के क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि, वहां बूंदाबांदी या बारिश होने के आसार नहीं हैं।

Desk Team